फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर से पांच किमी दूर प्रयागराज में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के बनवारी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का शव बुधवार को सुबह घर से पांच किमी दूर प्रयागराज जिले में मिला। शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रयागराज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बनवारी गांव निवासी मंगला (22) पुत्र राम नारायण का शव घर से पांच किमी दूर प्रयागराज जिले के मांडा के शुकुलपुर नहर के पास मिला। बुधवार को सुबह सरसों की कटाई के लिए गए किसानों ने शव देख शोर मचाया। शोर सुन जुटे ग्रामीणों ने पहचान कर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल मांडा क्षेत्र में होने के कारण वहां की पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच जुटी है। बड़े भाई योगेश ने बताया कि मंगलवार को सुबह भाई मंगला अपने साथी के साथ प्रयागराज के हाटा थाना मांडा गया था। वहां से घर नहीं लौटा। बुधवार को उसका शव मिला है। योगेश ने मंगला की हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें