मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर शुक्रवार की रात मृत अवस्था में मिले व्यक्ति की पहचान होने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंंबर दो पर एक 72 वर्षीय यात्री अचेत अवस्था में मिला। जीआरपी उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई तो उसकी मौत हो गई। जिसकी पहचान गाजीपुर जिले के दिलदारनगर के सेेंदुरा गांव निवासी राज नरायन के रूप में हुई। उसके पास मिले बैग की उप निरीक्षक जगदीश यादव, आरक्षी सर्वजीत व अंकित ने तलाशी ली तो उसमें दो लाख 46 हजार रुपये और एक सोेने का सिक्का मिला। परिजनों के आने पर पुलिस ने उनको सामान सौंप दिया। राज नरायन से चार पुत्र व एक पुत्री है। परिजनों ने बताया कि राज नरायन मुंबई के रोलिंग मिल में ठेकेदारी करते थे। वे घर लौट रहे थे। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पैसा व सामान परिजनों को सौंप दिए गए।