अहरौरा। क्षेत्र के पियरवा पोखरा इलाके में बृहस्पतिवार सुबह कूड़े के पास नवजात बालक का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों ने बताया कि कूड़े के पास पेपर में लपेट कर किसी महिला ने नवजात को फेंका दिया। घटना सीसीटीवी में कैद है। घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ। नगर चौकी प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वायरल हुए वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ लोगों ने पास के ही डिस्पेंसरी संचालक के यहां का मामला होने का आरोप लगाया है।