फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन दिन से लापता छात्र का वाराणसी गंगा नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। अदलहाट थाना क्षेत्र से लापता अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी युवक का शव तीन दिन बाद वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के विश्व सुंदरी पुल के नीचे गंगा में शुक्रवार को बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने वाराणसी जाकर शव की शिनाख्त किये। परिजनों ने मामले के जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी पुनीत विश्वकर्मा (19) पुत्र कन्हैया विश्वकर्मा अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मा मोड़ स्थित गुरुकुल कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर की कोचिंग करता था। 24 अप्रैल की शाम तकरीबन चार बजे घर से कंप्यूटर कोचिंग के लिए निकला था। इकलौता पुत्र पुनीत विश्वकर्मा शाम को घर वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। रिश्तेदारों में खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। 25 अप्रैल को पिता कन्हैया ने अदलहाट थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को वाराणसी की लंका पुलिस ने विश्व सुंदरी पुल के नीचे गंगा से शव बरामद किया। जिसे मोर्चरी भेज दिया गया। जानकारी होने पर रिश्तेदारों संग मोर्चरी पहुंचे कन्हैया विश्वकर्मा ने पुनीत का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। पिता ने कहा कि किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। अवसाद के चलते उसके पुत्र पुनीत विश्वकर्मा ने आत्महत्या की है। इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। मामले की जांच की जाए। अदलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी तो युवक एक आटो में बैठकर वाराणसी की ओर जाता दिखाई दिया। जिसका वाराणसी गंगा नदी में शव मिला है।
अहरौरा।मां-बाप के बुढ़ापे की लाठी रही एकलौती संतान पुनीत विश्वकर्मा के प्यार दुलार में कहीं से कोई कमी नहीं होने दी गई। बढ़ई का कार्य करने वाले पिता कन्हैया विश्वकर्मा ने बड़े ही लाड प्यार से पुनीत की परवरिश की। पढ़ा लिखा कर उसे काबिल बनाने का सपना मां-बाप का अधूरा ही रह गया। सड़क दुर्घटना में बड़े बेटे की मौत हो गई थी। पुत्री सोनी का विवाह सात वर्ष पूर्व अदलहाट थाना क्षेत्र के अशरफाबाद में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें