फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में रविवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव निवासी रानी उर्फ सुनीता (22) की शादी डेढ़ वर्ष पहले मुकेश चौहान के साथ हुई थी। रविवार को दोपहर में खाना खाने के बाद रानी कमरे में चली गई। बाद में परिजनों को फंदे पर लटकता विवाहिता का शव दिखा। रानी बांस का सहारे लगे साड़ी के फंदे पर लटकी थी। परिजनों ने मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने रानी की पिटाई का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव जमीन पर पड़ा था। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि शव फंदे से उतारा गया तो मौत हो चुकी थी। मृतका के भाई ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें