सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कोठिलवा गांव के कुएं में शव मिला। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। चेहरे पर चोट लगे होने औन शिनाख्त न होने से लग रहा है कि किसी ने हत्या कर शव को फेंक दिया है। देर शाम को उसकी शिनाख्त राजू बनवासी (39़) निवासी ग्राम लालपुर कोठिलवा के रूप में हुई। कोठिलवा गांव निवासी किसान अजय सिंह सिंचाई के लिए खेत में एक कुआं खोदवाए हैं। खेत की सिंचाई करने के लिए बुधवार को जब किसान कुएं पर पहुंचे तो कुएं में शव उतराया देखा। सूचना प्रधान विद्या शंकर सिंह को दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में से शव को बाहर निकलवाया। शव काफी पुराना होने से पहचान नहीं हो सकी है। शव से दुर्गंध आ रही थी। मृतक के माथे व चेहरे पर चोट का निशान दिखाई दे रहा है। काफी प्रयास के बाद भी शव का की पहचान न होने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि शव की देर शाम को शिनाख्त हो गई है। मौत के कारण की जांच की जा रही है।