फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर से नाराज होकर निकले युवक का सिद्धनाथ दरी के कुंड में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ दरी के कुंड में बुधवार को दोपहर में दो दिन पहले वाराणसी से लापता युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनाें ने शव की शिनाख्त की। सूचना पर सीओ चुनार और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर निवासी रवि पटेल (18) पुत्र श्याम बिहारी पटेल 28 अगस्त को घर से लापता हो गया था। सोमवार को उसे खोजते हुए उसके चाचा दीपक वहां पहुंचे तो उसकी साइकिल वहां पर मिली। चाचा ने आस-पास खोजबीन की, परंतु उसका पता नहीं चला। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना देकर वे घर चले गए। बुधवार को दोपहर में सिद्धनाथ दरी के कुंड में एक युवक का शव बरामद हुआ। बुधवार को पहुंचे सैलानियों ने सिद्धनाथ की दरी के कुंड में एक युवक का शव उतराया देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी।
पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्रा ने कुंड में पड़े शव को बाहर निकलवाया। शव मिलने की सूचना पर चुनार सीओ उमाशंकर सिंह, कोतवाल चुनार त्रिवेणी लाल सेन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आशंकावश युवक के चाचा दीपक को सूचना दी। मौके पर परिवार के साथ पहुंचे दीपक ने पहचान की। दीपक ने बताया कि 28 अगस्त को मोबाइल फोन पर गेम खेलने पर मां के डांटने पर रवि घर से भाग गया था। पहले भी वह ऐसा कर चुका है। वह दूर-दूूर भाग जाता था। इसके पहले एक बार फतेहपुर भाग गया था। वहां से बुलाया गया। मंगलवार को खोजते हुए सिद्धनाथ दरी पहुंचे तो उसकी साइकिल मिली थी। रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरा राजकुमार व तीसरा नीतेश है। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि युवक मानसिक रूप अस्वस्थ था। फ्री फायर गेम का आदी हो चुका था। परिजनों के मना करने पर घर से निकल गया था। परिजन युवक का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें