मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के करेरुआ गांव में मंगलवार को सुबह घर से निकले वृद्ध का शव गांव में ही घर से एक किमी दूर सिवान में बरामद हुआ। स्थानीय लोगाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के करेरुआ गांव निवासी कोमल कुमार दुबे (52) मंगलवार को सुबह सात बजे घर से खेत की ओर निकले थे। शाम तक उनका पता नहीं चला। देर शाम को उनका शव घर से एक किमी दूर सिवान में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोमल दो भाइयों में छोटे थे। उनसे दो पुत्र हैं। पुत्र अजय कुमार दुबे ने तहरीर देकर बताया कि पिता की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि सिवान में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।