फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मकान में अकेले रह रहे व्यक्ति का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मकान में अकेले रह रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। उसके पुत्र की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना के चांदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय योगेन्द्र सिंह अपने मकान में अकेले रहते थे। करीब 20 वर्ष पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनसे दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र बंगलुरू में रहकर नौकरी करता है। छोटा पुत्र वाराणसी में रहता है। छोटे पुत्र विकास सिंह ने बताया कि गांव से फोन पर सूचना मिली कि उसके पिता की मृत्यु हो गई है। .यहां आने पर पिता का शव घर में पड़ा दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि योगेन्द्र के के पुत्र की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें