फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शादी में गई दो दिन से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी का शव शनिवार को उसी के गांव शुकुलपुर स्थित एक कुएं में मिला। लापता किशोरी का शव कुएं में मिलने की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थान क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी महेंद्र धरकार अपनी पत्नी निर्मला, पुत्री अनीता (16) और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ बीते 18 अप्रैल को हलिया थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी अपने मामा की लड़की की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां 18 अप्रैल को देर शाम अनीता लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच शनिवार को सुबह आसपास के लोग शुकुलपुर गांव के कुएं पर पानी भरने गए तो उसमें शव नहीं दिखाई दिया। सुबह करीब 11 बजे गांव की ही एक लड़की पानी भरने के लिए कुएं के पास गई तो पानी में शव उतराया दिखा। उसके बाद लड़की शोर मचाते हुए घर पहुंची। कुएं में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुएं में शव देख अनीता की मां निर्मला दहाड़ें मारकर रोने लगीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद सरोज तथा पुलिसकर्मियों ने अनीता के शव कुएं से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे सीओ शैलेंद्र त्रिपाठी ने पिता महेंद्र धरकार से घटना के संबंध में पूछताछ की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। अपराह्न करीब तीन बजे शुकुलपुर गांव पहुंचे एएसपी ऑपरेशन ओमप्रकाश सिंह ने भी घटना स्थल पर छानबीन की। साथ ही मां निर्मला और परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। अनीता के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले घर आए हैं। अनीता दो भाइयों और चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। एएसपी ऑपरेशन ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी का शव कुएं में कैसे पहुंचा, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें