फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेलवे क्रासिंग के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के गोबरदहा रेलवे क्रासिंग के पास सड़क किनारे रविवार को सुबह एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सक्तेशगढ़ पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थाना क्षेत्र के कुबा खुर्द गांव निवासी बाबूलाल (50) शनिवार की शाम घर से बाइक लेकर दवा लेने निकले थे। काफी देर तक वे घर नहीं आए तो पत्नी और परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। खोजबीन करने के बाद भी बाबूलाल का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इस बीच रविवार को चुनार के गोबरदहा रेलव क्रासिंग के पास सड़क किनारे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने सक्तेशगढ़ चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी इंदूभूषण मिश्रा मौके पर पहुंचे। तब तक लोगों की भीड़ जुट गई थी। मृतक के सिर में चोट के निशान थे। पास में बाइक गिरी पड़ी थी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाबूलाल से दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्र बाहर रहते हैं। हादसा घर से तीन किमी दूर हुआ।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी इंदूभूषण मिश्रा के मुताबिक सड़क हादसे में मौत हुई है। चुनार थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि बाइक सवार किसी चीज से टकरा गया है। टकराने के कारण सिर में चोट लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें