फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवान में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी ग्रामपंचायत के ककरहा गांव के सिवान में शनिवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त में पता चला कि शव कछवां थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी प्यारेलाल(65) का है। क्षेत्र में हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि वृद्ध मानसिक रूप से बीमार थे। प्यारेलाल के भाई फेंकू मास्टर ने बताया कि बीते बुधवार की सुबह घर से एक बैग लेकर वे निकले थे। साथ ही बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने पत्नी व बेटियों से झगड़ा किया था। इससे नाराज होकर पुत्री संग पत्नी मायके पड़री थाना अंतर्गत झिंगुरा गांव चली गई है। प्यारेलाल के पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पुत्र मुंबई में नौकरी करता है। प्यारेलाल के भाई ने यह भी बताया कि वे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक प्रत्याशी का साथ दे रहे थे। जिसकी हार के बाद से ही वे मानसिक संतुलन खो बैठे थे। गांव में कई लोगों से झगड़ा भी करने लगे थे। एक दिन घर के बाहर सो रहे ओमप्रकाश के सिर पर भी डंडे से वार कर दिया था। जिसके पश्चात युवक ने 112 पर सूचना दी तो पुलिस पहुंची। समझा बुझाकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें