फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। पांच दिन से लापता घाटमपुर निवासी युवक का शव शुक्रवार को अहरौरा नहर से निकाली गई। नगर क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर के नीचे पट्टीकला इलाके की नहर में उतराया 35 वर्षीय युवक का शव देख कर राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय सुनील पुत्र जैसवाल निवासी घटमापुर थाना चकिया जनपद चंदौली के रूप में हुई। मृतक ब्लू कलर का स्पोर्ट्स जैकेट व नीले रंग का जिन्स पैंट पहना हुआ है। हाथों में पैथोलॉजिकल दास्ताना भी है। सड़न के चलते शव से बदबू आ रही थी। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर नगर क्षेत्र के पट्टीकला फ्लाईओवर के नीचे हाई चैनल से निकली अहरौरा नहर में शुक्रवार सुबह घर से लापता युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मिले शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सुचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पानी में डूबे रहने के चलते शव फूल गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई की युवक की हत्या कर फ्लाईओवर से नहर में फेंक दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। शौच के लिए नहर के किनारे गया होगा जहां डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मृतक चार-पांच दिन पहले ही घर से लापता हुआ है। किसी थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें