फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिरसी बांध के पानी में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। बनकी गांव में सिरसी बांध के डूब क्षेत्र में रविवार को पानी में उतराया हुआ शव मिला। पशुओं को पानी पिलाने डूब क्षेत्र में पहुंचे चरवाहों ने किनारे शव देख ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान के प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

ग्रामीण बनकी गांव के सिरसी बांध डूब क्षेत्र में पशुओं को पानी पिलाने ले गए थे। वहां पानी में शव उतराया दिखने पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान के प्रतिनिधि दीपक पटेल ने संतनगर थानाध्यक्ष को फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी से निकलवाकर पहचान कराने में जुटी रही। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें