फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेलवे पटरी के पास और सड़क किनारे दो लोगों के मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पास नई और पुरानी लाइन के बीच में सोमवार को सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि सोते समय हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई होगी। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना में भी सोमवार को दोपहर में लोगों से बात करते समय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस दोनों के शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पास पुरानी रेलवे लाइन से कुछ दूर पर नई रेलवे लाइन बिछाई गई है। सोमवार को सुबह वहां एक व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 58 वर्षीय व्यक्ति की शिनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु पहचान नहीं हो सकी।
थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि वह व्यक्ति आस-पास रहकर ही मांग कर खाता था। वह पुरानी और नई रेलवे लाइन के बीच में खाली जमीन पर सोया हुआ था। शरीर देखकर लग रहा है कि सोते समय हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई होगी। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पहचान नहीं होने पर तीन दिन बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना स्थित बिनानी कॉलेज गेट के सामने चबूतरे पर बैठे एक 62 वर्षीय वृद्ध की अचानक गिरकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर भरूहना चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीन दिन में शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें