शिवाजी स्टेडियम में लीग मैच खेलते क्रिकेट खिलाड़ी।- संवाद
राजगढ़। करौंदा स्थित शिवाजी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को लीग मैच में पीसीए मिर्जापुर को तीन विकेट से हराकर डीबीएस राजगढ़ ने मैच जीत लिया। मैच का उद्घाटन अपना दल एस के जिला सचिव धर्मेंद्र सिंह पटेल ने किया। पीसीए मिर्जापुर की टीम ने टॉस जीतकर 20 ओवर में तीन छक्का और आठ चौका की मदद से कुल 138 रन बनाए। जिसमें रणजीत सिंह ने सर्वाधिक 48 रन बनाकर विरोधी टीम के सामने 138 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए डीबीएस राजगढ़ की टीम ने दो छक्का और सात चौका लगाकर दो ओवर तीन विकेट से मैच जीत लिया। डीबीएस की ओर से राहुल कुमार ने 38 रन बनाकर टीम को मजबूत किया। अंपायर की भूमिका आदित्य सिंह व नीरज सिंह ने निभाई। कमेंट्री राजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, जीपी यादव रहे।