फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में खुलेगा खजूर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: देवेंद्र प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को मिनी सेंटर आफ एक्सीलेंस का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में खजूर सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में खजूर की खेती व व्यापार आदि से संबंधित सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने 6 करोड़ की लागत से नौ संपर्क मार्गों का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

मंत्री दिनेश प्रताप एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत विसुंदरपुर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किसानों का संबोधित कर रहे थे। जिले में मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बाद अब खजूर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। इससे पहले उद्यान राज्यमंत्री ने परिसर में एक करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से बने मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण किया। उन्होंने छह करोड़ की लागत से प्रस्तावित नौ संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इस धनराशि से कछवां के कटवा से महामलपुर तक 36.60 लाख से 1.780 किमी सड़क तथा 11.66 लाख से अनंतराम पट्टी के पंचायत भवन से जयपुरिया स्कूल के पास निकलने वाली कनौरा रमईपट्टी से मेन रोड तक 0.750 किमी सीसी रोड का निर्माण शामिल है। इसके अलावा 30.85 लाख की लागत से 0.750 किमी मेवली से नेवढ़िया घाट मार्ग पर गंगाऊत मोड़ रामकुमार दुबे के मकान के पास से तुलसीराम बिंद के मकान तक सीसी रोड तथा 43.15 लाख से 01.050 किमी एनएच नई सड़क से प्राथमिक विद्यालय वर्जी मुकुंदपुर होते हुए पंचायत भवन मेन बस्ती तक सीसी रोड का निर्माण भी शामिल है।
इसी तरह से 31.04 लाख से 900 मीटर कल्याणी स्कूल भरूहना से दशरथ के घर तक सीसी रोड, 33.69 लाख से 650 मीटर टौंगा गांव में पड़री सीखढ़ संपर्क मार्ग से हरिजन बस्ती होते हुए बढ़ईया नाला तक सीसी रोड के निर्माण के अलावा 42.57 लाख से एक किमी तोंसवा से भिलगों में ब्राह्मण एवं बिंद बस्ती तक सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। इसके अलावा 38.83 लाख से 800 मीटर छीतमपट्टी से टिकिया की पोखरी से उमाशंकर दूबे के मशीन तक संपर्क मार्ग का निर्माण तथा 60 लाख से 01.200 किमी डगमगपुर सिंधौरा मार्ग से श्मशान घाट तक सड़क निर्माण भी कराया जाएगा। उद्घाटन के बाद उद्यान राज्यमंत्री ने मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भ्रमण कर यहां तैयार पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर जानकारी ली। साथ ही मझवां में मंडी परिषद की तरफ से प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। मंच पर पहुंचने से पहले उद्यान राज्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने आठ किसानों को पावर ट्रिलर की चाबी सौंपी।
विज्ञापन

उन्होंने एक पेड़ मां के नाम रोपे जाने के लिए 1500 किसानों को कलमी आम, अमरूद के दो-दो पौधे वितरित किए। इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ विशाल कुमार, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, उप निदेशक उद्यान मेवाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें