फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एडी स्वास्थ्य कार्यालय में घूस लेते डाटा असिस्टेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम ने सोमवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यालय से डाटा असिस्टेंट को सोमवार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि कर्मचारी का रोका गया वेतन दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। सतर्कता टीम डाटा असिस्टेंट को लेकर जाने लगी तो कार्यालय में खलबली मच गई। टीम आरोपी को गाड़ी में बैठाकर वाराणसी कार्यालय ले गई। जहां मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

राजगढ़ सीएचसी में तैनात पंकज दुबे व एक अन्य व्यक्ति की फर्जी नियुक्ति की किसी ने अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विंध्याचल मंडल कार्यालय में शिकायत की थी। इस मामले में अपर निदेशक ने पंकज दुबे को जांच समिति को जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जरूरी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर जांच पूरी होने तक उनका वेतन रोक दिया गया। पंकज ने पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी में शिकायत की कि अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय में तैनात डाटा असिस्टेंट कृृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने उनका रोका गया वेतन दिलाने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। पंकज की लिखित शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी में की गई। जांच से आरोप की पुष्टि होने के बाद सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम ने कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को सोमवार की सुबह अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय से शिकायत कर्ता पंकज दुबे से 50 हजार रुपये नकद लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। सुबह टीम द्वारा डाटा सहायक को पकड़े जाने पर कार्यालय में खलबली मच गई। टीम डाटा असिस्टेंट को गाड़ी में बैठाकर वाराणसी निकल गई। संयुक्त निदेशक डॉ.एके सिंह का कहना है कि किसी ने पंकज दुबे व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ फर्जी नियुक्ति की शिकायत की थी। उसकी जांच चल रही है। जांच में सहयोग न देने पर पंकज का वेतन रोका गया था। पंकज की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम डाटा असिस्टेंट को पकड़ कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें