फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल : हरियाणा की मोनिका ने गोरखपुर की खुशी को दी पटकनी

विज्ञापन
वीरभद्र मंदिर परिसर में आयोजित कुश्ती दंगल में दांवपेंच आजमाते पहलवान।-संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। वसंत पंचमी पर शुक्रवार को बिरोही स्थित भगवान श्री वीरभद्र मंदिर परिसर में विराट कुश्ती दंगल व मेले का आयोजन किया गया। इसमें महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेच आजमाए। प्रतियोगिता में 15 हजार रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती गोरखपुर व वाराणसी पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। कुश्ती में हरियाणा की मोनिका ने गोरखपुर की खुशी को दांव चलकर चित कर दिया। ये जानकारी देते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में नेपाल के कमांडो पहलवान ने मेरठ के उत्तम पहलवान के बीच काफी देर तक कुश्ती हुई जो बराबरी पर छूटी। नेपाल, हरियाणा, अयोध्या, गाजीपुर व मेरठ सहित कई जिलों से आए पहलवान कुश्ती दंगल में अपने-अपने दांव आजमाए। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त राजकुमार द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के अलावा अशोक कुमार सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह, राजकुमार सिंह, कृष्णकांत सिंह, सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें