नगर के सुंदरघाट स्थित एमएसए डालफिन एजुकेशन सेंटर परिसर में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने खूब मस्ती की। इस दौरान डांडिया प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को चार सदनों में बांटा गया था। डांडिया प्रतियोगिता में टारगेट सदन को प्रथम, होप सदन को द्वितीय, पीस सदन को तीसरा एवं फेथ सदन को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक मो. शमीम आजम और प्रधानाचार्य तलत आजम ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ ऐसे आयोजनों में प्रतिभाग करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।