लालगंज। हलिया क्षेत्र के विंध्य भारत गैस एजेंसी में गैस वितरण में अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम महेंद्र सिंह ने एजेंसी संचालक मंटू सिंह को नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर न मिलने की शिकायत पर 23 अप्रैल को एजेंसी का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने डिलीवरी वाले रजिस्टर में दर्ज विवरण में से 15 उपभोक्ताओं से फोन पर बात की। उनमें से कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें सिलिंडर नहींं मिला है। रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्शाई गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मंगलवार को एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिया। चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर गैस एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति संबंधित कंपनी को भेजी जाएगी। संवाद