फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिकअप के टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के कोटाघाट चौदहवां के पास शनिवार को दोपहर में पिकअप के टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के तिलांव सहदेव (58) की पाही हलिया थाना क्षेत्र के खरिहट गांव में है। वे शनिवार को अपने पाही से साइकिल से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में लालगंज थाना क्षेत्र के कोटाघाट चौदहवां के पास पहुंचे थे कि डेयरी की पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सहदेव से चार पुत्र हैं। सबकी शादी हो गई है। वे खेती करते थे। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि हादसे में साइकिल सवार की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें