संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा गांव के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर नशे में धुत बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के अमोई कचरिया निवासी अफजल (14) पुत्र गुलाम अली मंगलवार को दोपहर में साइकिल से कोटे की दुकान से राशन लेने जा रहे थे। अमोई गांव के पास सामने से आ रहे नशे में धुत बाइक सवार ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दिया। जिसमें किशोर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन अपने निजी साधन से इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी ले गए।