फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवगढ़ पाल बस्ती के सामने रविवार की शाम को धान का बेहन लेकर जा रहे साइकिल सवार को डीबीएल कंपनी के मिट्टी फैलाने वाली गाड़ी ने धक्का मार दिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में ग्रामीण उसे चुनार स्थित एपेक्स हॉस्पिटल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पथरहा गांव निवासी 35 वर्षीय सत्यदेव पुत्र शिवलखन धान का बेहन लेकर खेत में लगाने जा रहा था। मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण में लगा वाहन मिट्टी फैला रहा था। इस दौरान सड़क पार करनते समय साइकिल सवार उसकी चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयास। ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए चुनार स्थित एपेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डाक्टर न उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डीबीएल कंपनी के गाड़ी को थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें