चील्ह। मुजेहरा कला गांव के पास एक साइकिल में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान रविवार की रात अस्पताल में घायल की मौत हो गई।
भदोही जिले के औराई थाने के कठारी सहसेपुर निवासी 67 वर्षीय राजबली यादव साइकिल से तिलठी गांव जा रहे थे। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर रविवार को सुबह करीब 11 बजे मुजेहरा कला गांव के पास बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे राजबली गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।