मिर्जापुर। संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। संस्कृति विभाग के विशेष सचिव शिशिर ने बताया कि पारंपरिक सांस्कृतिक विधाकर्मा में निपुण कलाकार अपना आवेदन पत्र भर जिला सूचना कार्यालय मिर्जापुर व जिला सूचना सोनभद्र में 12 जनवरी, तक शाम पांच बजे जमा कर सकते है। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 जनवरी के मध्य किया जायेगा। विजयी प्रतिभागियों को यूपी दिवस के अवसर पर प्रदर्शन कराया जायेगा।