फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाईवा से टकराई क्रूजर, अस्थि कलश लेकर जा रहे 13 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शनिवार की सुबह शर्मा मोड़ त्रिमुहानी के पहले स्थित ब्रेकर के पास आगे चल रहे हाईवा के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके चलते पीछे से आ रही क्रूजर हाईवा मेें जा टकराई। इस हादसे में क्रूजर में सवार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से अस्थि कलश लेकर वाराणसी जा रहे 13 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी भेजा।
विज्ञापन

सोनभद्र से वाराणसी की ओर हाईवा जा रहा था। अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मा मोड़ के पास सुबह ब्रेकर के पास चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रही क्रूजर हाईवा में पीछे से जाकर टकरा गई। इस हादसे में क्रूजर में सवार मांडा सिंगरौली निवासी दादू की मृत्यु होने पर उनकी अस्थि कलश लेकर वाराणसी जा रहे 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रूजर में फंसे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालवाया। घायलों में चालक सुरेश की हालत गंभीर थी। घायलों में रामलल्लू साकेत (58) निवासी सरई थाना बैढ़न सिंगरौली, धनवंती (45) निवासी खमरिया थाना मांडा, सुकुअरिया (49) राजकुमारी (42) निवासी खमरिया मांडा सिंगरौली, छोटकी (52) निवासी हटका मांडा, फूलमती देवी (76) निवासी खमरिया सिंगरौली, लालता प्रसाद (50) निवासी खमरिया सिंगरौली, रामसजीवन (43) निवासी खमरिया सिंगरौली, रामविलास साकेत (52) निवासी बैढ़न सिंगरौली, सियाराम (60) निवासी खमरिया सिंगरौली, यशोदा देवी (49) बैढ़न सिंगरौली, जिसबिया देवी (55) निवासी सिंगरौली, चालक सुरेश (35) निवासी ग्राम करामी थाना मांडा सिंगरौली शामिल हैं। उन्हें 108 से उप निरीक्षक राजेश त्रिपाठी व अभय नारायण सिंह ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें