फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत के बाहर टहलते दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के अहुगी कला गांव में शनिवार की सुबह एक सात फीट का मगरमच्छ देखग्रामीणों में दहशत फैल गई। शोरगु सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गांव निवासी रोहणी के घर के पीछे मौजूद धान के खेत से बाहर निकलकर मगरमच्छ इधर-उधर घूम रहा था। खेत के बगल से गुजर रहीं महिलाओं की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरसुनकर लाठी और डंडे लेकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण ने चारों तरफ से मगरमच्छ को घेर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन दारोगा रामनरेश पांडेय, शिवकुमार, ओमप्रकाश व रामायण ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़कर अदवा जलाशय के गहरे पानी में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अहुगी कला गांव में रोहिणी के घर के पीछे चहलकदमी करते हुए एक मगरमच्छ पहुंच गया था। सूचना पर मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित अदवा जलाशय में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें