फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धान के खेत में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। बघौड़ा ग्राम पंचायत में धान के खेत में बुधवार को सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों को सौंप दिया। वन विभाग की टीम ने उसे ले जाकर सिरसी जलाशय में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बघौड़ा एवं करौदा गांव के बीच सिवान में बुधवार की सुबह करीब सात बजे पांच फीट लंबा मगरमच्छ धान के खेत में चहलकदमी कर रहा था। अगल-बगल के खेत में निराई कर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। उसे देखते हुए ग्रामीण चिल्लाते हुए खेत से भागने लगे। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी व डंडा लेकर खेत के पास पहुंच गए। ग्राम प्रधान नंदलाल यादव मगरमच्छ दिखने की सूचना जब तक वन विभाग को देते, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे के सहारे मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मी मगरमच्छ को कब्जे में लेकर चले गए। वन दरोगा हरिश्चंद्र ने बताया कि मगरमच्छ को सिरसी बांध में ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें