फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आधी रात में गांव में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। कन्हईपुर बार्डर पर कमलापुर गांव स्थित कोल बस्ती में बुधवार को रात करीब एक बजे मगरमच्छ देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीआरवी तथा वन विभाग को फोन कर दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल फेंककर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

कमलापुर गांव निवासी लल्लू राम व उनके परिवार के सदस्य बुधवार की रात घर में सोए हुए थे। रात करीब एक बजे घर के बगल में किसी जानवर के फुंफकार मारने की आवाज आ रही थी। आवाज सुन लल्लूराम की नींद खुल गई। बाहर निकलने घर के बगल में मगरमच्छ देख वे भयभीत हो गए। लल्लूराम ने परिवार के सदस्यों तथा पड़ोस के लोगों को जगातर मगरमच्छ दिखने की जानकारी दी। साथ ही पीआरवी व वन विभाग को भी इसकी सूचना दी। सूचना पर कुछ देर बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से जाल फेंककर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेने के बाद मैजिक वाहन पर लादकर ले गई। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी गिरिराज गोवर्धन गिरी ने बताया कि मादा मगरमच्छ जिसकी लंबाई लगभग आठ फीट थी, उसे सिरसी जलाशय में ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें