बाजीराव कटरा स्थित एक लाज में आयोजित रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की साधारण सभा को संबोधित करते
मिर्जापुर। बाजीराव कटरा स्थित एक लॉन में शनिवार को रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की वार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई। इसमें क्लब के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि ओझला स्थित रामकृष्ण सेवा मिशन अस्पताल में रोटरी फाउंडेशन ग्लोबल ग्रांट कार्यक्रम से क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना की जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने लगभग 1273230 रुपये का योगदान रोटरी फाउंडेशन में किया है। शीघ्र ही रोटरी फाउंडेशन से इस संदर्भ में ग्रांट रिलीज होगी और क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जाएगा। 36 सदस्यों ने रोटरी पीएचएफ लेवल में योगदान किया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के जोन 12 असिस्टेंट गवर्नर विष्णु खंडेलवाल की उपस्थिति में क्लब अध्यक्ष ने सदस्यों को सम्मानित किया। उनके साथ ही रोटरी क्लब मिर्जापुर एलीट की सचिव वीना खंडेलवाल का अंगवस्त्रम् देकर स्वागत किया गया। सचिव आशीष मेहरोत्रा ने पिछले छह महीने के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। क्लब सचिव सीए रवि कटारे ने आय- व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। वर्ष 2028-29 के लिए आशुतोष सोनी को अध्यक्ष के लिए चुना गया। बैठक के बाद सूफी संगीत का आयोजन किया गया। संवाद