चुनार कोतवाली क्षेत्र के चुनार-मिर्जापुर राजमार्ग स्थित राजपूत ढाबा के समीप शनिवार की अपराह्न करीब तीन बजे टैंकर ट्रक की हुई आमने सामने टक्कर से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र उदित सिंह समेत दो की मौत हो गयी। जबकि चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना के कारण थोड़ी देर तक मार्ग पर आवागमन रूका रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे हटाने के बाद आवागमन चालू हुआ। दुर्घटना टैंकर चालक आशुतोष यादव खलासी सुजीत व त्रिलोकी को भी चोट आयी है। बताया गया कि ट्रक चालक को भी चोट आयी है। जिसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के धौहा गांव निवासी चालक कमलेश कुमार 26 वर्ष पुत्र मनीराम व खलासी प्रमोद कुमार 21 वर्ष पुत्र बहादुर निवासी धौहा पड़री के लक्ष्मणपर से खाली ट्रक लेकर अपने घर जा रहा था। डगमगपुर चौराहे पर पहुुंचा तो मड़फा गांव के पास स्थित संतुष्टि हास्पिटल के बीएमएस प्रथम वर्ष के चार छात्र उदित नारायण 25 वर्ष पुत्र रवि शंकर मेजा इलाहाबाद, नीलम 23 पुत्र दारा सिंह यादव निवासिनी खजुरा बाद कौसांबी, पंकज 24 वर्ष पुत्र गणेश सिंह निवासी विशुनपुर बलिया, प्रबल 22 वर्ष पुत्र उमाशंकर निवासी तिलकधनी बलरामपुर ट्रक में सवार होकर चुनार की ओर निकले। ट्रक जैसे ही हीरामणि पेट्रोल टंकी के पास पहुंचा कि बनारस की ओर से मिर्जापुर आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतना जर्बदश्त हुआ कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। जिससे चालक मिथलेश व छात्र उदित केबिन में फंस गए। दुर्र्घटना की खबर लगते ही पहुंची पड़री और चुनार पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर लोगों के सहयोग से करीब दो घंटे बाद चालक व उदित समेत अन्य को बाहर निकाला। ंसभी को चुनार सीएचसी ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उदित को मृत घोषित कर दिया। अन्य को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां जाते जाते नीलम ने भी दम तोड़ दिया। अन्य को प्रबल व पंकज समेत अन्य ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए गए है।