फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर, दूकान से नगदी और जेवरात चोरी

Sat, 17 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में एक घर का ताला तोड़ कर चोरों ने एक घर और दूकान से 40 हजार की नगदी समेत जेवरात और अन्य कीमती सामान को चुरा लिया। परिवार के लोग एक सप्ताह से शादी में अनपरा गए थे। शुक्रवार को परिवार के लोग घर वापस लौटै तो उन्हें दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर पहुंचने पर बिखरा सामान देखकर सन्न रह गए। 
विज्ञापन


गृहस्वामी रमेश चौरसिया ने बताया कि वे लोग पूरे  परिवार के साथ सात दिसंबर को सोनभद्र जनपद के अनपरा में रहने वाले एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। घर पर कोई नहीं था। दरवाजे में ताला लगा कर गए थे। शुक्रवार को वापस लौटे तो देखा की मेन गेट के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारे कमरों के सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी भी टूटी थी। चोरों ने सभी कमरे को बाकायदा खंगाल डाला था।

आलमारी में पत्नी के आपरेशन के लिए रखे 40 हजार रुपये, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, कर्धनी, लरि, दो पायल, चार बिछिया, एक लेडिज घड़ी,  परफ्यूम समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए थे। परिवार के लोगों ने  अपने ही घर में जनरल स्टोर की दूकान खोला हुआ है। जिसमें हजारों रुपये का सामान रखा था घर में किसी के न रहने से हौसला बुलंद चोर दुकान में  भी पहुंच गए और वहां से हजारों रुपये मूल्य के सामान को चुरा लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। गौरतलब है कि जाड़े की रात में चोरों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जिन घरों में ताले लटकते हैं उनको चोर आसानी से अपना शिकार बना रहे हैं। गश्त के बावजूद चोरी लोगों की समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें