फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग के चक्कर में बालक की गई जान

Sat, 24 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
रोती हुई मां
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला स्थित एक तालाब से पतंग निकालने गए 11 वर्षीय एक बालक की शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर पहुंची थाने की पुलिस ने गोताखोरों को बुला कर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन



  शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनहिया निवासी अशोक बिंद कुछ वर्षों से इसी थाना क्षेत्र के तरकापुर मोहल्लेे के एक  किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी व इकलौते पुत्र  नीतेश 11 वर्ष के साथ रहता है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे नीतेश घर से खेलने के लिए निकला। मोहल्ले में कुछ बालक पतंग उड़ा रहे थे जिनको देखकर वह वहां पहुंच गया। इसी दौरान एक पतंग कट गई जिसे लूटने के लिए वह पतंग के पीछे पीछे भागने लगा। जाते जाते पतंग मोहल्लें  में ही स्थित एक तालाब में गिर पड़ी।

तालाब ऊपर जलकुंभी व काफी गदंगी होने के कारण ऊपर से सूखा दिखाई दे रहा था। यह देखते ही नीतेश पतंग निकालने के लिए तालाब में उतर गया। वह जैसे ही पंतग के पास पहुंचा तो धीरे धीरे दलदल में फंसकर दस फीट नीचे चला गया। माशमले की जानकारी होते ही तत्काल परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकालने में सफलता पा ली। आनन फानन में बालक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें