फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमा देकर ट्रक चालक को लूटा

Sun, 12 Mar 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के कोटवा स्थित एक ढाबे के पास इंडिकों सवार बदमाशों ने बाबा बनकर एक ट्रक चालक को झांसा देते हुए रविवार की दोपहर उसका 11 हजार रुपया लूट लिया। मामले की शिकायत करने पर मड़िहान पुलिस ने घेराबंदी करते हुए क्षेत्र के राजापुर गांव के पास पांचों बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपियों की तलाश कराई तो उनके पास से सारा पैसा बरामद हो गया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।  
चोपन निवासी अरविंद तिवारी खाली ट्रक लेकर रविवार को मिर्जापुर से सोनभद्र जा रहा था। दोपहर दो बजे चालक मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग  कोटवां गांव के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रूका। जहां पहले से मौजूद बदमाशों ने ट्रक चालक को देखते ही उसके पास पहुंचे और गाड़ी में तेल समाप्त होने की बात बताते हुए उससे दो लीटर डीजल मांगा। कहा कि दो लीटर डीजल मिलने से वह मड़िहान  पहुंच जाएंगे और वहां गाड़ी में तेल भरा लेंगे। उनकी मांग पर चालक ने अपनी गाड़ी से डीजल निकालकर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  इसके बाद बदमाशो ंने अपने को बाबा बताते हुए चालक का हाथ देखा। कहा कि वह बहुत  भाग्यशाली है। बदमाश चालक को बहलाते हुए उसके पास मौजूद पैसे को निकलवा लिया। चालक ने जैसे 15 हजार रुपया जेब से निकाला तो बदमाशों ने उसके हाथ से सारे पैसे ले लिए। 11 हजार लेकर चार हजार रुपया उसे वापस कर दिया। इसपर चालक ने सारा पैसा वापस करनेे को कहा तो वह गाड़ी लेकर भागने लगे। ट्रक चालक ने सौ नंबर पर सूचना देते हुए उनका पीछा कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर राजापुर गांव के पास इंडिकों सवार पांच लोगों  को पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी पंजाब के हरियाणा के हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें