फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की ममिया ससुर की हत्या, सास और ससुर घायल

Wed, 09 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव में सोमवार की रात जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने सब्जी काटने वाले हंसुआ से प्रहार कर अपने ममिया ससुर की हत्या कर दी और बीच बचाव करने पहुंचे सास-ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा। वहां से उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यशवंत के इलाहाबाद में रहने वाले पुत्र अंकित सिंह की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने विंध्याचल इलाके से आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने बताया कि चंदौली जिले के धानापुर गांव निवासी यशवंत सिंह (65) मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र स्थित मवई खुर्द गांव में मकान बनवा कर रहते हैं।
विज्ञापन


करीब तीन माह पूर्व चुनार में रहनेवाले उनके साले रामनारायण सिंह (40) उनके साथ आ कर रहने लगे। जबकि उनकी पत्नी चुनार में रह रही हैं।

पांच दिसंबर को बिहार के कैमूर जिले के अहिलाय गांव निवासी यशवंत का दामाद पंकज सिंह भी वहीं आ गया।

एसपी के मुताबिक यहां आने पर उसे पता चला कि ममिया ससुर उसके ससुर की संपत्ति हथियाने की फिराक में हैं। इस पर पंकज ने भी वहीं रहने का मन बना लिया।

इस बीच रामनारायण ने पंकज से कहा उसकी पत्नी अपनी मामी के पास चुनार में है, इसलिए वह वहीं से विदाई करा ले। इस पर पंकज का शक गहरा गया।      
   
 इसी बात को लेकर रामनारायण और पंकज के बीच विवाद होने लगा। सोमवार की रात वहां से जाने की बात पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। गुस्साए पंकज ने सब्जी काटने वाले हंसुआ से रामनारायण पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने में ससुर यशवंत तथा सास रेशमा देवी (60) भी घायल हो गए। उधर, पंकज सिंह बाइक लेकर विंध्याचल की ओर भाग निकला।

हत्या की जानकारी होने पर पुलिस ने उसे विंध्याचल से गिरफ्तार कर लिया। घायल यशवंत सिंह व उनकी पत्नी को वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें