फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: खरीदारी कर साथियों संग घर जा रहे कंपनी के टेक्निकल मैनेजर की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर

Sun, 27 Sep 2020 10:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले की चुनार कोतवाली क्षेत्र के साहबराम गोला स्थित बाबाजी मठ के पास रविवार की शाम बदमाशों ने इस्पात कंपनी के टेक्निकल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उनके एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के धौहां गांव स्थित शांति गोपाल कॉनकास्ट लिमिटेड कंपनी में सरिया बनाने के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है। कंपनी में उड़ीसा के कटक निवासी जिवनंदी रथ (35) टेक्निकल मैनेजर और किशोर चंद्र दास (45) हेड आफ डिपार्टमेंट हैं। जिवनंदी रथ अपने साथी किशोर चंद्र दास और सुमित मोहंती के साथ कार से चुनार के गोला बाजार स्थित दुकान पर सामान लेने आए थे। कार सचिन शुक्ला चला रहा था।

शाम सवा सात बजे सामान लेने के बाद तीनों ने कार में रखा और फिर रामलीला मैदान के पास टेलर से कपड़ा लेने चले गए। वहां से कपड़ा लेकर पैदल कबीर मठ के पास कार की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान कुछ दूरी पर चार-पांच बदमाशों ने तीनों को घेर लिया और एक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसमें जिवनंदी को सीने के अलावा शरीर के अन्य जगह दो से तीन गोलियां लगीं। इस दौरान सुमित जान बचाकर भाग गया। जबकि किशोर चंद्र ने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनकी कमर में गोली मार दी और फरार हो गए।

सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां जिवनंदी रथ को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल किशोर चंद्र दास को ट्रामा सेंटर रेफर  कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। मौके से पांच खोखे और एक कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें