फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का बारजा गिरा, मिस्त्री की दबकर मौत

Sat, 27 May 2017 12:19 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
bilaspur accident
विज्ञापन
 शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान का बारजा गिरने से उसमें दब कर शुक्रवार की दोपहर 30 वर्षीय राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते बिखलते जिला चिकित्सालय पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

      
देहात कोतवाली क्षेत्र के ककराही गांव निवासी गोपाल 35 वर्ष पुत्र लल्लू राम शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज मोहल्ला निवासी राजू कसेरा के मकान में निर्माण कर रहा था। उसके साथ गांव के तीन मजदूर श्यामलाल, अशोक तथा रामचंद्र भी काम कर रहे थे। शुक्रवार की दोपहर तीनों मजदूर काम कर रहे थे गोपाल निर्माणाधीन बारजे का लिंटर खोलवाने दोपहर 12 बजे आया। वह बारजे पर खड़े होकर मजदूरों से लिंटर खोलवा रहा था कि अचानक बारजा भरभरा, कर जमींदोज हो गया।

जिसमें दबकर गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में मजदूरों ने मलबे को हटा कर नीचे दबे गोपाल को बाहर निकालते हुए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही पहुंचे मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें