शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने शहर कोतवाली क्षेत्र के बिसुंदरपुर स्थित दुमुहिया तिराहे से शनिवार की शाम एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से दो देशी रिवाल्वर समेत तीन असलहा बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
ये बाते पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान रविवार को बताई।
उन्होंने बताया कि गत कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि देहात कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी एक बर्खास्त होमगार्ड असलहा बेचने का काम कर रहा है। पुलिस टीम सुराग रसी में लगी थी कि शनिवार की शाम सूचना मिली कि एक युवक क्षेत्र के दुमुहिया तिराहे पर असलहा लेकर खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को दबोच लिया। पकड़े गए शिवराज सिंह पुत्र मटरू सिंह निवासी खुटहा देहात कोतवाली की तलाशी कराई गई तो उसके पास से दो देशी रिवाल्वर व एक अदद देशी तमंचा बरामद हुआ।