फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबके चक्कर में पथराव

Sun, 02 Apr 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी मुहल्ले में शुक्रवार की रात दूकान से पहले शराब खरीदने के चक्कर में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इससे मुहल्ले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


भटवां की पोखरी निवासी कल्लू यादव (40) शुक्रवार की रात करीब नौ बजे मुहल्ले की दूकान से शराब लेने गया था। वहां मुहल्ले का ही एक और युवक खड़ा था। दोनों में शराब पहले लेने की बात पर कहासुनी और हाथापाई होने लगी। इसी बीच  दोनों पक्षों के लोग वहां इकटठा हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लेागों पर पत्थर से हमला कर दिया। इसमें कल्लू घायल हो गया। दोनों गुटों  के लोगों के आमने-सामने आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आशुतोष शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे।घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। ऐतिहात के तौर पर पुलिस व पीएसी को तैनात कर दी गई है। करिया, मोबीन व अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें