हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम को दिव्यांग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में शनिवार देर रात पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शुक्रवार की शाम को सिवान में शौच के लिए गई 16 वर्षीय एक दिव्यांग किशोरी के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। किशोरी दिव्यांग होने के कारण संकेतों में सारी आपबीती अपने परिवार को बताई। किशोरी के भाई ने इस मामले को लेकर हलिया थाने में तहरीर दी थी लेकिन शनिवार शाम तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। छानबीन कर हलिया पुलिस ने शनिवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हलिया छोटक यादव ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है उसके विरुद्ध दुराचार सहित पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।