फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा में पति की मौत, पत्नी सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के चित्तविश्राम में गुरुवार की शाम सवारियों से भरे आटोरिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने की घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी समेत तीन अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से गुरुवार की शाम आटोरिक्शा चालक छह सवारियों को लेकर रामनगर की ओर जा रहा था। वह जैसे ही चित्तविश्राम के समीप पहुंचा कि तभी एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में आटोरिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और आटोरिक्शा पलट गया। इस हादसे में अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी नबीरसूल (65) पुत्र तुल्ला उर्फ सुद्धू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं नबीरसूल की पत्नी जैतून (60) और सोनभद्र के पन्नूगंज निवासिनी गुलाबी (50), सोनी (50) टेढुआ चकिया चंदौली और शिवकुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां मौजूद डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें