अदलहाट। वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित अदलहाट थाना के सामने मंगलवार को सायं साढ़े पांच बजे मारुति कार का अगला चक्का फटने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई उसमें सवार उप निरीक्षक व उनका पुत्र घायल हो गए।मौके पर पहुंची अदलहाट पुलिस ने उप निरीक्षक की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया।बताया जाता है यादवेन्द्र सिंह 58 वर्ष निवासी पोसरा थाना मेहनाजगंज जिला आजमगढ अपने 26 वर्षीय पुत्र के साथ सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रहे थे ।सायं साढ़े पांच बजे अदलहाट थाना के गेट पर पहुंचे ही थे कि कार का अगला टायर फट गया जिसके चलते असंतुलित होकर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।कार को उपनिरीक्षक यादवेन्द्र सिंह जो जनपद रायबरेली के ऊंचाहार थाने मे नियुक्त हैं चला रहे थे।