फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधी में गिर कर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रिया स्थित शियरावासी बंधी में गिर कर बाइक सवार की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पटेहरा पुलिस गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हलिया थाना क्षेत्र के कतियां सुभावकला निवासी रामनरायन का पुत्र सीताराम 30 वर्ष अपने घर से मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़रिया कलां गांव स्थित ससुराल जाने के लिए बुधवार को निकला था। ससुराल पहुंचने से पांच सौ मीटर पहले शियरावासी बंधी का रास्ता बारिश के पानी के कारण अवरुद्ध था। अनुमान है कि बाइक सवार ने ध्यान नहीं दिया होगा और बंधी में बाइक लेकर चला गया। गंभीर चोट होने के कारण मौत हो गई। दूसरे दिन ग्रामीण सुबह बंधी की तरफ गए तो बाइक और अज्ञात युवक का शव देखा। शव देख कर ससुराल के लोगों ने मृतक की पहचान हलिया थाना क्षेत्र के कतियां सुभावकला निवासी सीताराम के रूप में की। परिजनों की सूचना पर तत्काल पहुंची पटेहरा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें