फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डाक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के साथ शव का किया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वीडियोग्राफी के बीच दो डॉक्टरों की पैनल टीम ने मृतक संतोष के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन पुलिस से मृतक के हत्यारों को पकड़ने की आस लगाई हुई है। डाक्टरों ने मृतक के शरीर के हिस्से का सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेज दिया। बता दें कि क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास सोमवार की दोपहर एक युवक की सिर कटी हुई एक अज्ञात लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान राबर्ट्सगंज कोतवाली के बीक्छी गांव निवासी संतोष पुत्र राधेश्याम के रूप में किया। परिजनों के अनुसार बीते गुरुवार से युवक गायब था पुलिस ने शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किया था। तभी से पुलिस व परिजन युवक के तालाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान सोमवार की दोपहर हनुमान घाटी के पास युवक की सिर कटी हुई शव बरामद हुई। पुलिस के अनुसार युवक के शव की निर्मम हत्या किया गया व शरीर से धड़ को अलग कर दिया गया एवं शव की पहचान छिपाने उसे सुनसान इलाके में छिपा कर फेंक दिया। मंगलवार को युवक के शव का दो डाक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। उसके डीएनए जांच के लिए सैंपल लेकर लखनउ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें