मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास जीप पलटने से सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम लोग अपने अपने जिले में इलाज कराने चले गए। शुक्रवार की सुबह एक जीप में सात लोग बैठकर मिर्जापुर आ रहे थे। इसी दौरान सुबह पांच बजे जीप पड़री के मोहनपुर पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों में मलीददीन 23 वर्ष अमीनाददीन नमी की गली पड़ाव चंदौली, आयुष 10 वर्ष पुत्र उमेश निवासी बढ़िया हरदी थाना भईल जनपद देवरिया, उमेश 42 वर्ष पुत्र गंगा प्रसाद निवासी देवरिया, गुलाब चंद्र 58 वर्ष निवासी कोटवा पड़री, अरूण कुमार 30 वर्ष रामलोचन निवासी काशी सरपत्ती जिगना, विजय यादव 29 राजजनम निवसा पहसा थाना हलदार जनपद मऊ व रामलव 38 वर्ष रामगंगा निवासी घोड़वल जनपद फैजाबाद शामिल है।