फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष0ों से चल रहा था अवैध शराब बनाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नटवां पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बनाने का खेल पिछले कई वर्षों से चल रहा था। पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी इस पर लोग अब सवाल उठाने लगे हैं। आजमगढ़ में जहरीली शराब के कारण लगभग 30 लोगों की मौत के बाद जागी पुलिस और आबकारी विभाग ने छापेमारी कर अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी तो कई नेता भी प्रभावित होने लगे। कुछ नेताओं द्वारा पकड़े गए लोगों को बचाने के लिए फोन आने पर आनन फानन में पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
नटवां पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार की भोर में की गई पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त छापेमारी में 60 लाख की शराब बरामद हुई थी। इस दौरान तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और तीन अन्य लोग फरार हो गए थे। कई सालों से चल रहे इस गोरखधंधे की जानकारी तो पुलिस को रही ही होगी लेकिन न जाने किस दबाव में पुलिस यहां हाथ नहीं डाल रही थी। लोगों का तो यह कहना है कि शासन सत्ता के दबाव में अब तक अवैध शराब बनाने वाले पुलिसिया चंगुल से बचते चले आ रहे थे। ऐसा नहीं है कि अवैध शराब बनाने का खेल जिले में केवल एक स्थान पर चल रहा है। शुक्लहा चौहान बस्ती, हनुमान पड़रा, बरौधा कचार, जमुनहिया आदि कई ऐसे इलाके हैं जहां हर बार आबकारी विभाग शराब पीने से हुई मौतों के बाद छापा मारता है और कुछ न कुछ बरामद कर लिया जाता है लेकिन इस समस्या को अब तक जड़ से नहीं उखाड़ा जा सका है। हर बार छापेमारी के बाद इन इलाकों के अलावा मड़िहान और राजगढ़ के जंगली इलाकों में व्यापक तौर पर शराब बनाने का खेल बंद नहीं हो पा रहा है इसके पीछे पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता सामने आती रही है। नटवां इलाके में तो बकायदा बोतलों में नकली रैपर लगा कर शराब बेची जाती थी। इन्हें अन्य जनपदों में सप्लाई भी किया जाता है। इससे समझा जा सकता है कि रैकेट काफी दिनों से व्यवस्थित अंदाज में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दो टीमें ढूंढ रही फरार अपराधियों को
नटवां इलाके में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़े जाने के दौरान पुलिस और आबकारी टीम की छापेमारी में फरार हुए तीन लोगों की खोज के लिए पुलिस और िआबकारी की दो टीमें बनाई गईं हैं। दोनो टीमें आरोपियों की सुरागरसी में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें