फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने प्रधान के दो पुत्रों मोबीन और फिरोज समेत तीन के खिलाफ जानलेवा हमला करने और अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर घटना से नाराज परिवार के लोगों ने बुधवार की देर रात मिर्जापुर-रीवा मार्ग को जाम कर दिया था। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ लालगंज प्रमोद कुमार ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी रुहुल इस्लाम पुत्र नजमुल इस्लाम ने गांव के प्रधान सहदुल निशा के पति पूर्व प्रधान निजामुद्दीन द्वारा कराए गए विकास कार्यों में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। शिकायत पर अधिकारियों ने गांव में बीडीओ और टेक्निकल टीम गठित कर विकास कार्यों की जांच कराने का निर्देश दिया था। इसी बात को लेकर प्रधान और रुहुल में रंजिश चलने लगी। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे बाइक से ड्रमंडगंज बाजार की ओर जाते समय गांव के ही सामने नेशनल हाईवे पर हैंडपंप के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ओवरटेक कर रुहुल को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी है। गोली लगने के बाद घायल युवक की चीख-पुकार सुनकर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर घायल युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। घायल युवक को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, युवक पर गोली चलने के बाद परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए महेशपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष हलिया विश्व ज्योति राय तथा चौकी प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन देने पर करीब डेढ़ घंटे बाद लोगों ने रोड जाम समाप्त कर दिया। थानाध्यक्ष हलिया ने बताया कि घायल युवक के चचेरे भाई नईमुल्ला खां द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर महेशपुर निवासी मोबीन तथा फिरोज पुत्र गण निजामुद्दीन सहित एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें