फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भिभाग के 50 हेक्टेयर जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के अमोई में वन विभाग की पचास हेक्टेयर जमीन से गुुरुवार को अतिक्रमण हटवाया गया। यह भी चेतावनी दी कि गई कि अगर फिर किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों प्रधान समेत 53 लोगों को नोटिस भेजने के बाद भी वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाने पर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार तहसील क्षेत्र में अमोई गांव के प्रधान समेत 53 लोगों ने बेला कंपार्टमेंट, कोटवा पांडेय, दाती जंगल की जमीन पर कब्जा किया था। कुछ भू खंडों पर खेती की जा रही थी। वन विभाग ने अमोई गांव के प्रधान समेत 53 को नोटिस जारी कर 50 हेक्टेयर जमीन को खाली करने का निर्देश दिया था। नोटिस देने के बाद भी जमीन खाली नहीं करने पर वन विभाग की टीम गुरुवार को पुलिस बल के साथ अमोई जंगल में पहुंची और अतिक्रमण को हटवाना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर दाती और कोटवा पांडेय गांव के लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन वनकर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी शशिकांत पांडेय के नेतृत्व में टीम के कर्मचारियों ने मौके से बलपूर्वक भूमाफियाओं को खदेड़ दिया। इस दौरान दबंगों व टीम कर्मियों से जद्दोजहद के बाद नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें