फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के छेड़खानी करने वाले तीनो आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार के सिद्घनाथ की दरी से अहरौरा जा रही बीटेक की एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एवं बीटेक की एक छात्रा 20 अक्तूबर को अपने भाई के साथ सिद्घनाथ की दरी गई थी। लौटते समय शाम को जैसे ही वह अपने भाई के साथ मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध जताने पर उसके भाई को युवकों ने पीट दिया। घटना के बाद छात्रा ने तीनों के विरुद्घ मड़िहान थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को गुुरुवार को सूचना मिली कि तीनों युवक विशुनपुरा गांव केपास खड़े हैं। जानकारी होते ही पुलिस वहां पहुंची और आशुतोष पटेल निवासी विशुनपुरा, हितेश पटेल व अनिल पटेल निवासी धनसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें